Monday, August 17, 2015

जयपुर में एसएफआई की मीटिंग ।

जयपुर में स्टूडेण्टस् फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छात्रसंघ चुनावों के लिये आज राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि महाविद्यालय के छात्रसंघ-अध्यक्ष पद हेतु अर्जुन बाजिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया ।
     इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह पार्क में विशाल छात्रसभा का आयोजन किया गया ।सभा को एसएफआई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्य-महासचिव डॉ.संजय"माधव " ने सम्बोधित करते हुये विश्वविद्यालयों को वैचारिक संघर्षों का केन्द्र बताते हुये विश्वविद्यालयों में एसएफआई के संगठन को मजबूत तथा सक्रिय करने की जरूरत पर जोर दिया। वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियों में जब भाजपा-आरएसएस की सरकारें नवउदारवाद तथा साम्प्रदायिक-जातिवादी ध्रुवीकरण की राजनीति को आगे बढ़ाने में सत्ता की मशीनरी का दुरुपयोग करते हुये कार्पोरेट घरानों तथा पूंजीपतियों की लूट का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उसे इन नीतियों की मार से बर्बाद हो रहे उन करोड़ों किसान-मजदूर परिवारों की ,जिनके हम लोग हिस्से हैं,लेशमात्र भी परवाह नहीं है ।अत: आज देश के तमाम देशभक्त छात्र-युवाओं के समक्ष एसएफआई जैसे क्रांतिकारी छात्र-संगठन के साथ जुड़कर अपने अधिकारों के लिये संघर्षों के अलावा कोई दूसरा रास्ता है ही नहीं । डॉ.माधव ने परिसर के अंदर और परिसर के बाहर भी जनता के तमाम संघर्षरत जनता के संघर्षों को सहयोग व समर्थन देने का आह्वान किया ।

No comments:

Post a Comment