भाजपा-आरएसएस सरकार की शह पर पुलिस प्रशासन की गुन्डागर्दी, छात्र-नेताओं पर झूठे मुकद्दमे बनाने, छात्र-आंदोलन पर दमन के खिलाफ, शिक्षा के निजीकरण-साम्प्रदायिकरण की भाजपा-आरएसएस की नीतियों के खिलाफ, छात्रों एवं आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर निरंतर बढ़ते हमलों के खिलाफ तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा भाजपा-आरएसएस सरकार की आड़ में चलाई जा रही हत्या-हिंसा की घृणित साम्प्रदायिक-जातीय राजनीति के खिलाफ सीकर में श्री कल्याण महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा वर्तमान एवं पूर्व छात्र-नेताओं का राज्य-कन्वेंशन आयोजित किया गया। कन्वेंशन में राज्य भर से सैंकड़ों वर्तमान एवं पूर्व छात्र-नेताओं, छात्रसंघ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जो कि विभिन्न धर्मनिरपेक्ष छात्र-संगठनों से जुड़े रहे हैं ।
कन्वेंशन में केन्द्र व राज्य सरकार की मशीनरी का दुरुपयोग करते हुये नवउदारवाद की नीतियों के साथ साम्प्रदायिक-जातीय राजनीति के घालमेल के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मंसूबों के खिलाफ एकजुट होकर निर्णायक संघर्ष चलाने का फैसला लिया गया ।
देश व राज्य पर मंडराते अधिनायकवाद के खतरे के खिलाफ छात्रों-नौजवानों के व्यापक जुझारू प्रतिरोध-आंदोलन के निर्माण का संकल्प लेकर आंदोलन की रूपरेखा तय की गयी ।
Showing posts with label सीकर में श्रीकल्याण महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा आयोजित. Show all posts
Showing posts with label सीकर में श्रीकल्याण महाविद्यालय छात्रसंघ द्वारा आयोजित. Show all posts
Wednesday, July 15, 2015
भाजपा-आरएसएस सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्र-नेताओं का राज्य-कन्वेंशन।
Subscribe to:
Posts (Atom)